पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की लतरहा पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित बंगठी घाट टोला में बिजली करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेलाल मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सूरज कुमार अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और उसे उपचार के लिए ले जाने की पहल करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी त्रिभुवन कुमार समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत युवक की मौत के बाद बंगठी घाट टोला में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी ...