Purnia News: बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं को किया जागरूक, महिला अधिकारों की दी जानकारी
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पूर्णिया सदर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल विवाह पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, महिला सुरक्षा और कम उम्र में मातृत्व के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.