पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड 17 स्थित बालू टोल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की मधुर धुन और कलाकारों की सुरीली आवाज से पूरा पूजा स्थल देर रात तक भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु रातभर भजन के रंग में डूबे रहे और कब रात से सुबह हो गई, इसका लोगों को पता तक नहीं चला। भजन संध्या का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सह भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बमबम साह, सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद साह, वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा, वैश्य नगर अध्यक्ष मुकेश मुकुल, समाजसेवी दयानंद मंडल, दुर्गेश साह एवं हाल ही में यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए शिवम कुमार समेत पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटक...