Purnia News: बालू घाट पर हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, घर पहुंचा शव
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के वार्ड संख्या सात निवासी जमरुद्दीन खलीफा के 21 वर्षीय इकलौते पुत्र इमरान की गयाजी के स्थित बालू घाट पर हादसे में मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार इमरान रोजगार के लिए अरवल गया था और वहां बालू घाट पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि बालू घाट पर एक ट्रक फंस गया था। ट्रक को पॉपलेन मशीन से धक्का देकर निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान इमरान मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल इमरान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव जलालगढ़ स्थित पैतृक घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इमरान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.