पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बायसी प्रखंड के जमजम मार्केट स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कर्मकार ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रशांत झा, जिला संगठन मंत्री नारायण दास, जिला महासचिव विजय कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य राजा सिंह समेत सभी प्रखंड पदाधिकारी और पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रशांत झा ने पंचायत अध्यक्षों को आगामी तीन महीने के भीतर पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को...