Purnia News: बायसी डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा शुरू
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा एक से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। डिग्री कॉलेज बायसी को मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 1800 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर मात्र 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। प्रवेश पत्र अथवा पहचान पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.