पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी डिग्री कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पद के लिए शिक्षकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मोहम्मद शोएब हुसैन और डॉ. बलाल अली के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद डॉ. मोहम्मद शोएब हुसैन को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. नयन दास तथा मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. गोपाल कुमार विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर झा ने शिक्षक संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ...