Purnia News: बायसी डिग्री कॉलेज में यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा आज से
पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) छठे सेमेस्टर की परीक्षा 19 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बायसी कॉलेज को मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 1300 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को कलम, पेंसिल, रबर और व्हाइटनर भी साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लेकर आने पर रोक रहेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.