पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली तो उमस भरी गर्मी का असर भी महसूस हुआ। हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव की स्थिति बनी रही और लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलती रही। बीच-बीच में हल्की रिमझिम फुहार पड़ने से मौसम और खुशगवार हो गया। दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई। इसके बावजूद आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली। मौसम में लगातार बदलाव के बीच लोगों को अगले एक-दो दिनों में बारिश की उम्मीद बनी हुई है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अ...