Purnia News: बाढ़ में टूटी सड़क की मरम्मत के लिए सांसद की पहल, निजी कोष से गिरवाई ईंटें
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया-रूपौली, हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ की मार से रुपौली विधानसभा क्षेत्र के कोइली सिमरा पंचायत स्थित सिमरा गांव में सड़क टूट जाने से ग्रामीणों का संपर्क लगभग पूरी तरह टूट गया था। बाढ़ के पानी के बीच आवागमन की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों की सूचना जब सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मिली तो उन्होंने तत्काल पहल की। सांसद ने अपने निजी कोष से टूट चुकी सड़क की मरम्मत के लिए लाखों रुपये की ईंटें गिरवाईं, ताकि ग्रामीणों का आवागमन जल्द बहाल हो सके। सांसद के इस कदम से स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। सड़क की स्थिति देखने पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि मुश्किल समय में जनता को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सिमरा गांव की सड़क टूट गई और सरकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.