पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के रुपौली अंचल में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण रुपौली अंचल में कोसी की भी जलस्तर बढ़ने से 11 ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई थीं। बाढ़ की स्थिति के कारण स्थानीय परिवारों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, दिव्यांगजनों तथा अन्य अति-जरूरतमंद लोगों के समक्ष भोजन एवं आवश्यक शेल्टर-सह-हाइजीन सामग्री की आवश्यकता महसूस की गई थी।

राहत सामग्री का वितरण इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्थानीय संस्था जीपीएसभीएस ने अमेजन एवं डोनेटकार्ट के सहयोग से रुपौली अंचल के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। इस क्रम में भौवा प्रबल पंचायत जंगल टोला के वार्ड संख्या 2 एवं 3, कोइली सिमरा पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 15 एवं 16, कोइली सिमरा ...