पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली के त्योहार पर हुक्का-पाती का विशेष महत्व है। आधुनिकता के इस दौर में भी ग्रामीण इलाकों में हुक्का-पाती की परंपरा पूरे उत्साह और उमंग के साथ निभाई जाती है। दीपावली के मौके पर बाजारों में हुक्का-पाती की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर इसकी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में छोटा हुक्का-पाती 10 से 30 रुपये प्रति पीस, जबकि बड़ा हुक्का-पाती 25 से 50 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पारंपरिक आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हुक्का-पाती केवल दीपावली का एक आकर्षण नहीं, बल्कि भारतीय लोक संस्कृति, सभ्यता और ग्रामीण परंपराओं की पहचान भी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हुक्कापाती, मोमबत्ती और दीयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ पर...