पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नामजद प्राथमिकी के बावजूद बाइक चोरी के आरोपियों के सुराग तक का पता लगाने में शहर की पुलिस असफल है। ताजा मामला सहायक खजांची थाना के माधोपारा के समीप का है। इस मामले में माधोपारा के जनाजागाह के सामने के रहने वाले अनवर अली ने 30 जून को सहायक खजांची थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बता था कि अपने घर के सामने बइक लगाकर वह घर के भीतर गए। जब वापस आए तो बाइक को गायब पाया। सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर चोरों की पहचान हुई हुई। पीड़ित ने बेलौरी निवासी एवं मरंगा के मिल्की नेकावट टोला निवासी दो युवकों पर आरोप लगाया है। बावजूद पुलिस इस मामले में अब तक असफल है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि पीड़ित ने चोर को लेकर संदेह जताया है। पुलिस ने आरो...