पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र के बहेलियास्थान दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी और थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और मेले में होने वाले कुश्ती कार्यक्रम पर चर्चा की गई।‌ बहेलियास्थान दुर्गा मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यहां दोनों समुदायों के लोग मिल-जुलकर पूजा महोत्सव के आयोजन में सहयोग करते हैं। बैठक में आपसी भाईचारे की परंपरा कायम रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम,जयप्रकाश पासवान, प्रदीप...