Purnia News: बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी राखी
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार शुक्रवार को उत्साह और उमंग के बीच मनाया गया। इस पर्व को लेकर बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा के सूत्र बांधे तो भाईयों ने उन्हें उपहार भेंट किया। सुबह होने के साथ रक्षाबंधन की तैयारी घरों में होने लगी। रक्षाबंधन के गीत भी गूंजने लगे। चारों ओर उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधने के लिए थाली सजाई। थाली में रोड़ी चन्दन, अक्षत, दुर्बा समेत कई सामग्री रखे। बहनों ने भाईयों को चन्दन और अक्षत से टीके लगाए और रक्षा सूत्र बांधा तो भाईयों ने उपहार भेंट करते हुए बहनों के रक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ संपन्न यह परम्परा सभी जगहों पर चली। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.