Purnia News: बस के नीचे ग्रीसिंग करने गए मिस्त्री की इलाज के बाद मौत
पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी बहादुर राय के पुत्र मदनलाल राय उर्फ मदारी राय (51) की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। वह पिछले 19 दिनों से आईजीएमएस पटना में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मदनलाल पिछले करीब 35 वर्षों से पूर्णिया बस स्टैंड में बस, ट्रक एवं अन्य चार पहिया वाहनों में घूम-घूमकर मोबिल बदलने और ग्रीसिंग का काम करते थे। चार सितंबर को वह एक बस में ग्रीसिंग का काम कर रहे थे। आरोप है कि चालक ने उन्हें बस के चक्के के नीचे जाकर ग्रीसिंग करने के लिए कहा। मदनलाल बस के नीचे ग्रीसिंग करने के लिए गए थे। इसी दौरान चालक ने बस स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी। बस की चपेट में आने से मदनलाल गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.