पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बिहार पटना के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में तथा जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मो. तनवीर हैदर के नेतृत्व में बनमनखी रेलवे स्टेशन में इंटीग्रेटेड इंटेंसिफाइड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ एवं जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। आमजनों को एचआईवी , सिफलिस, ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप एवं टीबी की जांच तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही हैंडहेल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त अल्ट्रा-पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग भी की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनमनखी डॉ. रविंद्र कुमार एवं बीएचएम अनिल पासवान ने कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग प्रद...