पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति पूर्णिया द्वारा आयोजित स्थानीय फुटबॉल मैदान झील टोला बाघमारा के प्रांगण में होने वाले 15 दिवसीय 43 वां फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेल कूद प्रतियोगिता का तीसरा मैच लिटिल स्टार क्लब झैावारी बनमनखी पूर्णिया और कम्पेशन फुटबॉल क्लब फलका कटिहार के बीच खेला गया। जिसमें लिटिल स्टार क्लब झैावारी बनमनखी पूर्णिया ने कम्पेशन फुटबॉल क्लब फलका कटिहार को खेल के दौरान 2-0 गोल से हराया। दोनों हीं टीम के खिलाड़ियों द्वारा बहुत हीं बेहतरीन मैच खेला गया। तोपन हेमब्रम जर्सी नं. 16 लिटिल स्टार क्लब झैावारी बनमनखी पूर्णिया के खिलाड़ी तोपन हेम्ब्रम को खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार धर्मेन्द्र उरांव इंजिनियर के द्वारा मेमोंटो प्...