पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले महीने दालकोला चेकपोस्ट पर स्मैक तस्करों के साथ सांठगांठ की बात सामने आने के बाद मद्य निषेध विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के भीतर मद्य विषेध विभाग के अन्तर्गत तैनात होमगार्ड के 24 जवानों को बदल दिया गया है। विभाग में होमगार्ड के कुल 25 जवान तैनात हैं। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त लाला अजय कुमार सुमन की अनुशंसा पर होमगार्ड के जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने पुराने जवानों को वापस कर लिया है। उनकी जगह 24 नए जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। होमगार्ड के जिला समादेष्टा ने बताया कि एक महिला जवान को छोड़कर बाकी सभी नए जवानों की तैनाती मद्य निषेध विभाग कर दी गई है। बता दें कि पिछले महीने दालकोला चेकपोस्ट से स्मैक की खेप पास करवाने का मामला सामने आया था। सदर था...