Purnia News: बच्चे की मौत पर निजी नर्सिंग होम में हंगामा
पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बच्चे की मौत पर निजी नर्सिंग होम में परिजनों ने हंगामा किया। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मामला लाइन बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में रविवार देर शाम का है। यहां डगरूआ से विद्युत स्पर्शाघात से घायल एक बच्चे को भर्ती कराया गया था। जिसकी शाम में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सहायक खजांची थाना से पुलिस पहुंची। सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया पुलिस के पहुंचने के बाद परिजनों ने केस दर्ज कराने एवं शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.