पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति पूर्णिया द्वारा स्थानीय फुटबॉल मैदान झील टोला बाघमारा के प्रांगण में आयोजित 15 दिवसीय 43वां फुटबॉल चैंपियनशिप का सातवां मैच स्टार क्लब गिरवा बेतवा कसबा और फुटबॉल क्लब बक्सा घाट के बीच खेला गया। जिसमें फुटबॉल क्लब बक्सा घाट जर्सी रंग नीला ने स्टार क्लब गिरवा बेतवा कसबा जर्सी रंग आसमानी को प्लेन्टी शूट में 5-4 से हरा दिया। रंजीत मुर्मू जर्सी नं 6 स्टार क्लब गिरवा बेतवा कसबा को खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रधानाध्यापक हरि लाल उरांव के द्वारा प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका में राहुल तिर्की, राजेश मुर्मू, रजनीश कुमार पाण्डेय एवंअरुण मरांडी उपस्थित थे। कमेंट्री बीरेंद्र मुर्मू ने किया। फोटो क्रेडिट व...