पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- Purnia News: केनगर। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यालय परिसर के एमजीएसवाई योजना अंतर्गत आधारभूत संरचना मद आवंटित सरकारी दुकानों के बीते कई वर्षों से बकाये चल रहे राजस्व की वसूली के लिए 42 दुकानदार, अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ बैठक की । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को अब तक के बकाये संपूर्ण राजस्व राशि एक मुस्त प्रखंड नजारत में जमा करने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि दुकानों के बकाये राजस्व के संदर्भ में निर्गत नोटिस की प्रतिलिपि संबंधित सभी 42 दुकानदारों एवं प्रखंड नाजिर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका के नगर, उप विकास आयुक्त पूर्णिया तथा जिला पदाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...