पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मालोपाड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों के दर्जनों स्वच्छताकर्मियों ने बुधवार को बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया। स्वच्छताकर्मियों ने कहा कि वे पंचायतों की विभिन्न गलियों, मोहल्लों और सड़कों की नियमित साफ-सफाई का काम करते हैं, लेकिन समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें पहले से ही अल्प मानदेय मिलता है। इसके बावजूद कई महीनों से मानदेय लंबित रहने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग करने पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ता है। इससे कर्मियों में आक्रोश है। स्वच्छताकर्मियों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। साथ ही ...