Purnia News: फोन एवं बैग रख गुम हुआ युवक, बरामद
पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फोन और बैग घर में रखकर एक युवक अचानक गायब हो गया। एफआईआर दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। घटना सहायक खजांची थाना के सुभाषनगर मुहल्ले का है। युवक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार साह अपनी पत्नी के साथ सुभाषनगर मुहल्ले में किराए के मकान में रह रहे हैं। शनिवार शाम अचानक वे गायब हो गए। घर में उनकी बैग व मोबाइल फोन पड़ा था। देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो पत्नी ने थाना में केस दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को पटना से बरामद कर लिया। सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक ने बताया है कि वह लोन से परेशान था। जिसके चलते वह चुपचाप घर से निकल गया था। अब कोर्ट में उसका बयान करवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.