पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर प्रखंड में कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सचिन मेहता ने की। इस अवसर पर भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा नुदरत संजीदा अख्तर एवं डा विकास कुमार ने किसानों को फसल उत्पादन की उन्नत तकनीक, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा फसल की उत्पादकता बढ़ाने के विभिन्न उपायों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय प्रकाश ने किसानों को वासंतिक रबी मौसम में फसलों की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा कृषि विभाग द्वारा सं...