पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच में इंटर्नशिप के नाम पर फर्जीवाड़े की कोशिश नाकाम हो गई। कजाकिस्तान से मेडिकल की पढ़ाई का दावा करने वाले एक छात्र को फर्जी अंकपत्र और एनओसी के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी छात्र की पहचान अदनान अहमद के रूप में हुई है। वह रोहतास जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जीएमसीएच में एफएमजी यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट की इंटर्नशिप के लिए काउंसलिंग चल रही थी। इसी दौरान अदनान अहमद नाम का छात्र काउंसलिंग के लिए पहुंचा। उसने खुद को कजाकिस्तान से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने की बात बताया और इंटर्नशिप के लिए अंकपत्र व एनओसी जमा किया। काउंसलिंग कमिटी को दस्तावेजों पर शक हुआ। कमिटी ने छात्र द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों के क्यूआर कोड स्कैन किए। स्कै...