Purnia News: फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी समेत एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थाना कांड संख्या 153/26 के अभियुक्त एवं एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी जमीरा निवासी मो. दिलशाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गंगली निवासी श्रीकांत साह को भी गिरफ्तार किया। उसे भी आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.