पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान नगर निगम के वार्ड संख्या आठ, मरंगा निवासी विकास ठाकुर के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर वारंटी विकास ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...