पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र की खरहिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय एगछिया राठौर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन के लिए रखा करीब पांच क्विंटल चावल और एक खाली गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने अमौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अबसार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि यह विद्यालय में चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी विद्यालय से दो खाली गैस सिलेंडर, बर्तन और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। उस समय भी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन चोरी की घटनाएं दोबारा हो गईं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रशासन में चिंता का माहौल है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरी मे...