Purnia News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित प्राथमिक विद्यालय गोढ़ी टोला में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमोद कुमार ने थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 को विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखे सामान की चोरी कर ली थी। 20 अक्टूबर को ग्रामीणों के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे। जांच के दौरान एक क्विंटल 50 किलोग्राम चावल, एक एचपी की मोटर, बर्तन, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.