Purnia News: प्रसूता की मौत मामले की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम
पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लाइन बाजार बिहार टॉकीज रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मामले में चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने गठित की है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि गठित यह टीम प्रसूता के मौत मामले में किस तरह की लापरवाही हुई और संस्थान मानक के अनुरूप संचालित है या नहीं इन सभी बिन्दुओं की जांच करेगी। टीम को तीन दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपनी है। इसके उपरांत रिपोर्ट के आधार पर विभाग की ओर से जरूरी कदम उठाया जाएगा। विदित हो कि परिजनों ने एक दिन पूर्व यहां प्रसूता के मौत को लेकर जमकर हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.