पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के सर्कलटोला स्थित तेजस नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता रुखसार की मौत के चार दिन बाद भी नर्सिंग होम संचालक का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से नर्सिंग होम के कर्मियों के फरार होने और मकान मालिक के भी सामने नहीं आने से मृतका के परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि संचालक के बारे में जानकारी नहीं मिलने के कारण अब तक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। मृतका के परिजनों के अनुसार, वे नर्सिंग होम संचालक का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रसूता की मौत के बाद फर्जी तेजस नर्सिंग होम सील घटना के दिन नर्सिंग होम के मकान मालिक अर्जुन मंडल ने परिजनों को संचालक के संबंध में पूरी जानकारी देने ...