पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात को मृत घोषित किए जाने के बाद घर पहुंचने पर उसके जीवित होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार बनभाग चुनापुर पंचायत के आदमपुर निवासी मो. इंजार की पत्नी आसिहा खातून को मंगलवार सुबह प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद चिकित्सक और एएनएम ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन नवजात को लेकर घर लौट गए। घर पहुंचने पर बच्चे में सांस चलने और हरकत होने पर परिजन उसे तत्काल वापस अस्पताल ले आए। नवजात के जीवित होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भास्कर प्रसाद ने पर...