Purnia News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा
पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के नेहरू चौक स्थित एक निजी अस्पताल में सीजर से प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मृत नवजात के पिता सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मनीषा कुमारी पहली बार मां बनने वाली थीं। गांव की आशा कार्यकर्ता मंजू देवी पहले उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कहकर धमदाहा लाई। इसके बाद सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूरज कुमार का आरोप है कि रात में बिना अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी जांच के खुद को डॉक्टर बताकर ऑपरेशन से प्रसव कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने काफी देर तक नवजात की मौत की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.