पूर्णिया, नवम्बर 14 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षु आईएएस कुमुद मिश्रा एवं एसडीएम धमदाहा ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड संख्या छह एवं 14 तथा बीकोठी प्रखंड के विभिन्न घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने खतरनाक स्थलों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति, मजबूत बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। मौके पर नगर पंचायत धमदाहा के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी मौजूद थे। ...