पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मानसूनी गतिविधियों के बीच प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि कुछ में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले की सभी प्रमुख नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इसके बावजूद जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन नदी तटीय क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिया के डेंगराहा घाट स्थित महानंदा नदी का जलस्तर 34.540 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का निशान 35.650 मीटर निर्धारित है। इस प्रकार नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 1.11 मीटर नीचे है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डेंगराहा घाट पर महानंदा का जलस्तर फिलहाल ...