पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेल विभाग बिहार सरकार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न आयु वर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ियों के लिए विभिन्न मैदानों पर आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता किया गया। इसका समापन 10 अक्टूबर को स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन जिला स्कूल के क्रीडा प्रांगण में वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया है। इसी प्रकार इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रमंडल एवं जिला का नाम रोशन क...