पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पोठिया में पदस्थापित प्रधान शिक्षक मो. शाहजहां के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कसबा एवं अमौर प्रखंड के शिक्षकों और शिक्षक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। मो. शाहजहां शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। शिक्षकों की किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करते थे। वे शिक्षकों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते थे। उन्होंने लंबे समय तक बीआरपी के पद पर बीआरसी अमौर में भी योगदान दिया था। वर्ष 2025 में बीपीएससी के माध्यम से प्रधान शिक्षक के पद पर नि...