पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा जी सिंह राठौर ने श्रीनगर प्रखंड के गढ़िया बलुआ पंचायत के मुखिया सुनिल कुमार पासवान को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर मुखिया सुनिल कुमार पासवान ने बताया कि मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश महासचिव का दायित्व अच्छी तरह से निभाऊंगा। मानवाधिकार सुरक्षा को लेकर जन जन तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...