पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस द्वारा आयोजित वीवीसीपी-सैट 2026 छात्रवृत्ति एवं प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया।

छात्रों की भागीदारी पूर्णिया के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 282 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और क्षमता का प्रदर्शन किया। वीवीसीपी-सैट 2026 की परीक्षा में वीवीसीपी केंद्र पर 140 विद्यार्थियों तथा विद्या विहार आवासीय विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 142 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा की विशेषताएँ वीवीसीपी-सैट ...