पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी सहित नौ कर्मियों के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीडीओ ममता कुमारी ने 18 जुलाई 2023 को जलालगढ़ प्रखंड में योगदान दिया था। उनका स्थानांतरण रोसड़ा प्रखंड में हुआ है। उनके साथ पंचायत सचिव अमित कुमार, दीपक कुमार, अंगद कुमार, विकास कुमार, विकास कुमार (द्वितीय) एवं लाल बाबू शर्मा, लिपिक मनीष शाह, पीओ विनय कुमार तथा उर्दू अनुवादक वसी अहमद का भी स्थानांतरण हुआ है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बीडीओ के स्थानांतरण पर विदाई समारोह विदाई समारोह में अंचलाधिकारी सबीहूल हसन, कृषि पदाधि...