पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। 74 वर्षों से महाराधिराज सर कामेश्वर सिंह के नाम दर्ज भूमि पर संचालित भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सरकारी नर्सरी की जमीन अब आधिकारिक रूप से सरकार के नाम दर्ज हो गई है। शनिवार को राजस्व अभिलेखों में कुल 15 एकड़ 2 डिसमिल भूमि की जमाबंदी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नाम दर्ज कर दी गई।यह जमाबंदी 29 अलग-अलग खातों एवं 29 अलग-अलग खेसरों की भूमि पर की गई है। इस निर्णय के बाद वर्षों से लंबित भूमि संबंधी विवाद और अनिश्चितता पर विराम लग गई है। हाल के दिनों में सरकारी नर्सरी की भूमि का फर्जी तरीके से परिमार्जन किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय से लेकर विभागीय मंत्रालय तक शिकायतें भेजीं और जल्द सरकारी जमीन की जमाबंदी नहीं होने प...