पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिव-शिष्य परिवार द्वारा गुरुवार की संध्या एक हजार पौधरोपण संकल्प अभियान के तहत भूतनाथ मंदिर से 35 बीएन एनसीसी परिसर तक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर विभा कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार की ओर से महापौर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिला विद्यालय में एक हजार पौधरोपण जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पौधरोपण ही आने वाली पीढ़ि...