पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पर लाइट नहीं रहने से शाम ढलते ही कई सड़कों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। नगर परिषद की ओर से वार्ड की गलियों में छोटे बिजली बल्ब लगाए गए हैं, लेकिन मुख्य सड़कों के किनारे स्थित पोलों पर लाइट नहीं रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों प्रफुल्ल रंजन, श्रवण कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि कई पोलों पर पहले से लगी लाइट खराब होने के बाद नगर परिषद के बिजली मिस्त्री उसे ठीक कराने के नाम पर खोलकर ले जाते हैं। लोगों का आरोप है कि लाइट को ले जाने के बाद उसे दोबारा पोल पर नहीं लगाया जाता। इससे कई स्थानों पर रात के समय अंधेरा रहने लगा है। लोगों ने बताया कि अंधेरे के कारण राहगीरों और ...