Purnia News: पोल पर काम कर रहे निजी मिस्त्री की करंट लगने से मौत
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम स्थित विद्युत पीएसएस केंद्र के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पोल पर काम कर रहे निजी विद्युत मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया तथा पीएसएस केंद्र के बाहर हंगामा किया गया। मृतक की पहचान मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी कलानंद पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे रोहित कुमार पीएसएस मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम के समीप एक विद्युत पोल पर शटडाउन के बाद मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और उसे जोरदार करंट लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगने के बाद उसके हाथ और शरीर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.