पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। गुरुवार दोपहर पोखर में गेंद निकालने गई 39 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के बेलाबदन गांव निवासी ब्रह्मदेव ऋषिदेव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर के समीप पोखर के किनारे कुछ बच्चे गेंद से खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पोखर में चला गया। बच्चों के कहने पर किरण देवी गेंद निकालने के लिए पोखर में गईं। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रतीम को दी। सूचना मिलते ही बनमनखी...