Purnia News: पूर्व सरपंच के आवास परिसर से बिजली मोटर व प्रेशर मशीन चोरी
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर अंतर्गत वार्ड संख्या 8 के कोहवारा गांव में पूर्व सरपंच के आवास परिसर से चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के बिजली उपकरणों की चोरी कर ली। घटना 25 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। घटना को लेकर सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह के भतीजे विशाल कुमार ने चम्पानगर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात चोरों ने उनके आवास परिसर से एक बिजली मोटर और बिजली से चलने वाली प्रेशर मशीन सेट चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी गए सामान का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद उन्होंने थाना में आवेदन देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.