Purnia News: पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्व विधायक देवनारायण रजक ने जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर तिलक पंचायत निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर स्वर्गीय हरिप्रसाद भगत के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने और हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। इस दौरान देवनारायण रजक ने कहा कि हरिप्रसाद भगत उनके लिए अभिभावक के समान थे। वे काफी मिलनसार, सरल स्वभाव के व्यक्ति और गरीबों के हितैषी थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर भगत, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार राय, प्रतिष्ठित व्यवसायी नवरत्न सुराणा, विकास सुराणा, परमानंद चौधरी, प्रो. प्रेमकुमार जायसवाल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.