पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। गोआसी पंचायत के पूर्व मुखिया मनोहर सिंह की माता निर्मला देवी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायतवासियों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गोआसी के मुखिया सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, रहुआ की मुखिया सुफिया प्रवीण सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने पूर्व मुखिया मनोहर सिंह के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। लोगों ने दिवंगत निर्मला देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धर्मापुर में शोकसभा कर दिवंगत प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...