पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर लकड़ी व्यवसायी के नाबालिग पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप लगा है। इस मामले में नगर पंचायत भवानीपुर के दुर्गापुर चौक निवासी लकड़ी व्यवसायी मो. बबलू ने भवानीपुर थाने में पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। आवेदन में मो. बबलू ने आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की रात राजा मंडल अपने तीन-चार सहयोगियों के साथ दुर्गापुर चौक स्थित उनकी लकड़ी दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां उसने अपने सहयोगियों के साथ शराब पीने के लिए दुकान खाली करने को कहा। इस बात का बबलू और उनके परिजनों ने विरोध किया। इसके बाद राजा मंडल अपन...